Sunday, 7 June 2020

इस प्रकार संन्यासी बने थे योगी आदित्यनाथ, बदल लिया था अपना नाम

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 48 वर्ष के हो गए हैं। उनका जन्म 5 जून, 1972 को उत्तराखण्ड के एक गढ़वाली राजपूत परिवार में हुआ था।





अब इस मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दे दिए सख्ती बरतने के निर्देश, लोग नहीं माने तो...



देश की राजनीति में अपनी विशेष पहचान बना चुके योगी आदित्यनाथ का मूल नाम अजय सिंह बिष्ट था, लेकिन संन्यासी बनने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर योगाी आदित्यनाथ रख लिया था। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस प्रकार योगी आदित्यनाथ का मन संन्यासी बनने की ओर चला गया था।



योगी आदित्यनाथ 1993 में जब गणित से एमएससी की पढ़ाई कर रहे थे उसी दौरान एक ऐसी घटना हुई थी, जिससे उनका मन ही बदल गया था। इस दौरान जब वह गुरु गोरखनाथ पर शोध करने गोरखपुर गए थे तभी उनका सम्पर्क महंत अवैद्यनाथ से हो गया था।





अब गृह मंत्रालय ने अनलॉक-1 के लिए जारी कर दी एसओपी, मंदिरों में ऐसा करने पर होगी रोक



महंत अवैद्यनाथ इनके पड़ोस के गांव के निवासी और परिवार के पुराने परिचित थे। महंत अवैद्यनाथ के संम्पर्क में आने के बाद उनका मन ऐसा बदला कि वह साल 1994 में पूर्ण संन्यासी बन गए। इसके बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर अजय सिंह बिष्ट से योगी आदित्यनाथ कर लिया।