Sunday, 7 June 2020

इंडोनेशिया / फिर आ सकती है सुनामी; अब तक मरने वालों की तादाद 429 हुई, 1400 से ज्यादा घायल

इंडोनेशिया / फिर आ सकती है सुनामी; अब तक मरने वालों की तादाद 429 हुई, 1400 से ज्यादा घायल



सुनामी की वजह से तट के आसपास सैकड़ों इमारतें तबाह हो गईं।सुनामी की वजह से तट के आसपास सैकड़ों इमारतें तबाह हो गईं।
Next
1 / 13

  • इंडोनेशिया में शनिवार शाम क्राकातोआ ज्वालामुखी फटने के बाद समुद्र में भूस्खलन हुआ
  • भूस्खलन से समुद्र में ऊंची लहरें उठीं, जिससे तट पर मौजूद इमारतें तबाह हो गईं

Dainik Bhaskar

Dec 25, 2018, 01:03 PM IST
जकार्ता. इंडोनेशिया की सुंदा खाड़ी में सुनामी की चपेट में आकर 429 लोगों की मौत हो गई। 1400 से ज्यादा जख्मी हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार देर रात अनाक क्राकातोआ ज्वालामुखी फटने के बाद समुद्र के नीचे भूस्खलन आ गया। इससे उठी ऊंची लहरों ने तटीय इलाकों में तबाही मचा दी। दक्षिणी सुमात्रा के किनारे स्थित कई इमारतें तबाह हो गईं।


सुंदा के तटीय क्षेत्रों में एक और सुनामी आ सकती है। इंग्लैंड की पोर्ट्समाउथ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रिचर्ड टियू के मुताबिक, क्राकातोआ ज्वालामुखी अभी भी भड़क रहा है, इसके चलते फिर से समुद्र तल पर भूस्खलन की स्थिति पैदा हो सकती है। 1883 में क्राकातोआ ज्वालामुखी के फटने के बाद करीब 36 हजार लोगों की जान चली गई थी।