
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड कलाकारों के बीच आपस में अफेयर होना आम बात है। कई कलाकार तो आपस में शादी कर सुखी जीवन जी रहे हैं, तो कई कलाकारों की प्रेम कहानी अधूरी ही रही है।आज हम ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में आपको जानकारी देने जा रहे हैं जिनकी प्रेम कहानियां किसी न किसी कारण से अधूरी ही रही।
मुम्बई की इस स्कूल में पढ़ते हैं बॉलीवुड कलाकारों के बच्चे, फीस जानकर चौंक जाएंगे आप
इसमें पहला नाम अपने जमाने की स्टार अभिनेत्री सुरैया का है जो अभिनेता देवानंद से बहुत प्यार करती थी। उनकी प्र्रेम कहानी अधूरी रहने के कारण सुरैया ने कभी भी शादी नहीं की।
वहीं बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल नंदा की मशहूर निर्देशक मनमोहन देसाई से सगाई हो गई थी, लेकिन दोनों की शादी होती उससे पहले ही मनमोहन देसाई का निधन हो गया।
कमाई के मामले में अब अक्षय कुमार ने इन अंतरराष्ट्रीय हस्तियों को छोड़ा पीछे, पिछले एक साल में कमाए इतने करोड़ रुपए
ऐसी ही अभिनेत्रियों में परवीन बॉबी भी शामिल हैं। बताया जाता है कि उन्हें फिल्म निर्माता महेश भट्ट से प्यार में धोखा मिला था। इसके बाद उन्होंने कभी शादी नहीं की थी। ये अभिनेत्री अब इस दुनिया में नहीं है।