
इंटरनेट डेस्क। कोरोना वायरस इस समय देश में जमकर कहर बरपा रहा है। इससे संक्रमित लोगों की संख्या भारत में दो लाख से अधिक पहुुंच चुकी है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।
ऐसे संन्यासी से राजनेता बने थे योगी आदित्यनाथ, केवल 26 की उम्र में ही बन गए थे सांसद
दिल्ली में कोरोना मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ने अब अपना एक फैसला बदल दिया है। दिल्ली सरकार ने अपने फैसले में बदलाव करते हुए दिल्ली में आने वाले लोगों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है।
इसके तहत अब दिल्ली के बाहर से आने वाले घरेलू यात्रियों को सात दिन के लिए क्वारंटीन रहना होगा। कोरोना वायरस के लक्षण न पाए जाने के बाद भी उन्हें इतने दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहना होगा। इस नियम की पालना के लिए दिल्ली सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं।
इस प्रकार संन्यासी बने थे योगी आदित्यनाथ, बदल लिया था अपना नाम
इससे पहले दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने रेल, फ्लाइट या बस आदि से आने वाले केवल ऐसे लोगों के लिए 14 दिनों तक क्वारंटाइन रहने का नियम लगाया था जिनमें कोरोना वायरस के कोई लक्षण नजर आ रहे थे।